सारण में अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, मौके पर पहुंचे DSP

छपरा। जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में रविवार की दोपहर एक युवक की हत्या के उद्देश्य से पहुँचे बाइक सवार तीन अपराधियो ने गोली मारकर दो युवकों को घायल कर दिया .वही गोली मारकर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई की एवं स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया .बताया जाता है कि करीब छह माह पहले पानापुर नहर पर मढ़ौरा के एक युवक की मोबाइल की लूट हुई थी .लूट की उस घटना में पुलिस ने भोरहा गांव के दो युवकों को लूटी गयी मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था जो कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आये थे .
उसी घटना में पुलिस को नाम बताने का आरोप लगाते हुए तीनो अपराधी उक्त युवक की हत्या करने के उद्देश्य से भोरहा गांव पहुँचे थे .बताया जाता है कि वादविवाद के बाद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी .इस घटना में पवन पासवान के 12 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार एवं दिनेश पासवान के 18 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार को गोली लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया .इस बीच घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया एवं जमकर पिटाई करने के बाद स्थानीय पुलिस को सौंप दिया जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा .
पकड़े गये अपराधियों में एक भोरहा गांव निवासी नंदलाल राय का पुत्र सूरज राय जबकि दूसरा तरैया थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी सरोज सिंह का पुत्र आदर्श कुमार बताया जाता है जबकि भोरहा गांव निवासी विनोद सिंह का पुत्र गुल्ली भागने में सफल रहा .घटना की जानकारी होते ही एसडीपीओ मढ़ौरा इंद्रजीत बैठा भोरहा गांव पहुँचे एवं ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली .
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



