छपरा में सड़क हादसों को रोकने के लिए NH पर ब्लैक स्पॉट को किया जायेगा चिन्हित

छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022 से 2024 के सड़क दुर्घटना के मामलों के विश्लेषण में ओवर स्पीडिंग दुर्घटना का मुख्य कारण पाया गया है। इसके बाद गलत दिशा में वाहन चलाना एक मुख्य कारण है।
जिला में चिन्हित 11 ब्लैक स्पॉट राष्ट्रीय उच्च पथ पर अवस्थित हैं। इन सभी जगहों पर स्पीड लिमिट, क्रॉस बैरियर एवं अन्य उपयुक्त साइनबोर्ड लगाने का निदेश संबंधित उच्च पथ के अभियंता को दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी मुख्य सड़कों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई का निदेश दिया।
जिलाधिकारी ने हेलमेट के उपयोग एवं ट्रिप्पल लोडिंग चलाने वाले दो पहिया वाहनों के विरूद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निदेश दिया। मुख्य सड़कों के किनारे अवैध रूप से ट्रक लगाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश सभी थाना प्रभारी को दिया गया।
हिट एंड रन के मामले में मुआवाजा देने का आदेश
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हिट एंड रन के 496 मामलों में मुआवजे के भुगतान हेतु 290 आवेदन ही अद्यतन प्राप्त हुये हैं। जिलाधिकारी ने सभी थाना प्रभारी को हिट एंड रन के सभी मामलों में निहित प्रक्रिया के तहत मुआवजे के भुगतान हेतु सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ससमय आवेदन भेजना सुनिश्चित करें ताकि मुआवजे के भुगतान हेतु कार्रवाई की जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



