10 अगस्त को संसद भवन के सामने होगा एनई रेलवे मजदूर यूनियन का धरना

छपरा। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री कामरेड केएल गुप्ता व संयुक्त महामंत्री का.ओमकार सिंह के छपरा आगमन पर गगनभेदी नारो के साथ भव्य स्वागत किया गया। बताते चलें कि एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री के एल गुप्ता 10 अगस्त को संसद भवन के सामने होने वाले धरना प्रदर्शन को विशाल रूप देने हेतु सभी कर्मचारियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली चलने के लिए आवाहन करने आए थे। सभा की अध्यक्षता मजदूर यूनियन के आउटडोर के शाखा मंत्री दिग्विजय सिंह ने किया।
साथ में संयुक्त मंत्री राकेश कुमार,संगठन मंत्री शेषनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष कुणाल, अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, विजय कुमार यादव, केंद्रीय पदाधिकारी दीपक कुमार, रवि शंकर कुमार आलोक कुमार प्रशांत कुमार यादव एवं बहुत से कर्मचारियों ने भाग लिया। AIRF के बैनर तले सभी यूनियनों ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु संसद भवन के सामने 10 अगस्त को विशाल धरना प्रदर्शन के लिए एकत्रित होने वाले है।
इस धरना प्रदर्शन में कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या में भाग लें इसके लिए महामंत्री ने छपरा आकर सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना की अच्छाइयों पर प्रकाश डाला। कर्मचारी बहुत पहले से नई पेंशन नीति का विरोध करते आ रहे है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 2, 2026अब सरकारी दफ्तरों का नहीं काटना पड़ेगा चक्कर, पंचायतों में एक साथ मिलेगा सरकारी समस्याओं का समाधान
करियर – शिक्षाMay 2, 2026BPSC का बड़ा एक्शन: AEDO पेपर लीक मामले में बायोमैट्रिक एजेंसी ब्लैकलिस्ट, बैंक गारंटी जब्त
छपराMay 1, 2026मजदूर दिवस पर न्याय की हुंकार: “सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र” का संकल्प
करियर – शिक्षाApril 30, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, बजाज संस में 83 पदों पर वैकेंसी







