लायंस क्लब छपरा सारण, द्वारा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 563 छात्र छात्राओं का हुआ जांच, मुफ्त दवा टूथपेस्ट का वितरण
दातों को मजबूत रखने के लिए दो बार करें ब्रश : डॉ ओपी
छपरा :विश्व की सबसे बड़ी स्वयं सेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण, द्वारा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर जिला के रिविलगंज प्रखंड के इनई स्थित राजकीय माध्य विद्यालय एवं कन्या माध्य विद्यालय रिविलगंज इनई में सेम डे नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया जिसमें 563 विद्यालय के छात्र छात्राओं का जांच किया गया।छात्राओं के मुंह एवं दांत की जांच दंत चिकित्सक ओपी गुप्ता ने की। जांच के दौरान छात्राओं को मुंह एवं दांतों के देखभाल एवं रोगों से बचाव के लिए उचित परामर्श दि। उन्होंने ने छात्राओं को मुंह एवं दांत में होने वाली बिमारियों एवं इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। दांतों की देखभाल के लिए विशेष रुप से जानकारी दी गई।
उन्होंने सुबह शाम ब्रश करने को कहा तथा बताया कि मुंह एवं दांत के उचित देखभाल एवं साफ-सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाले कई गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है। यदि मुंह एवं दांत में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेनी चाहिए ताकि इससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। इस दौरान 563 छात्र छात्राओं का निःशुल्क जांच कर उनके बिच मुफ्त में दवा, ब्रश टुथपेस्ट गार्लिक एवं वितरण किया गया।
लायंस क्लब के अध्यक्ष रणधीर जायसवाल, लायंस मनीष सिन्हा, लायंस वासुदेव गुप्ता, लायंस नरायण पाण्डेय, एवं राजकीय माध्य विद्यालय की प्रधानध्यापिका सुनीता कुमारी, शिक्षक राजीव रंजन सिंह, शिक्षक विनोद कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, रजनी कुमारी, कुमारी सुधा सिंह, कन्या माध्य विद्यालय की प्रधानध्यापिका सुष्मा कुमारी, कुमारी मंजरी, कल्याणी कुमारी, प्रभा कुमारी, अरबिंद कुमार सिंह, शशि राज मौजद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



