छपरा में बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

छपरा। सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मदन प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के तार के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज के नए घर का काम कर रहा था अचानक विधुत तार टुटकर गिर गया और उसी दौरान बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
बाद में जब सूरज की मां वहां पहुंची तो अपने बेटे को गिरा हुआ देखकर चीखने चिल्लाने लगी जिसे सुन परिजन व आसपास के ग्रामीण वहां पहुचे और सूरज को लेकर मढौरा रेफरल अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई पंकज कुमार का अपने इलाज के लिए कोलकाता गया है।
यहा मिर्जापुर मे सूरज अपने खाद दुकान को चलाने में पिता मदन प्रसाद को सहयोग करता था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







