छपरा में ड्राइवर की बेटी बनी थर्ड स्टेट TOPPER, IAS बबने का है सपना

छपरा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट रविवार को जारी किया गया। मैट्रिक के परीक्षा में शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। छपरा में ड्राइवर की बेटी ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। सारण जिले के रसूलपुर के धनाडीह गांव निवासी राजेश सिंह की पुत्री पलक कुमारी ने अपने कठिन परिश्रम और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है।
पलक कुमारी ने कुल 486 अंक प्राप्त किए हैं। पलक के पिता कोलकाता में टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रिजल्ट निकालने के बाद पलक के घर में जश्न का माहौल है।पलक के पिता राजेश सिंह कोलकाता में टैक्सी चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मां सरोज देवी गृहणी है। वे गांव में अपने बच्चों के साथ रहती है। रिजल्ट निकालने के बाद पलक के घर में जश्न का माहौल है।
पलक आगे चलकर आइएएस बनना चाहती हैं। पलक एक भाई एवं एक बहन है। पलक बचपन से ही मेधावी छात्र रही है। उन्हें अपनी सफलता का श्रेय गुरुजन, माता एवं पिता को देती हैं।पलक ने बताया कि नियमित अभ्यास से बेहतर रिजल्ट आ सकता है। पढ़ाई के अलावा फिल्म देखना एवं गाना सुनना फलक का शौक है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







