Vande Bharat Express: भारतीय रेल का मास्टरप्लान, अब 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द दौड़ेगी
क्षमता और सुविधाओं में होगा बड़ा इजाफा

Vande Bharat Express Train: प्रीमियम लंबी दूरी की रेल सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेल अब 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के निर्माण की योजना पर काम कर रही है। हाल ही में 17 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा मालदा टाउन से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (हावड़ा–कामाख्या/गुवाहाटी) को यात्रियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। बेहतर आराम, आधुनिक डिजाइन और रात की यात्रा के अनुकूल सुविधाओं के कारण इस नई श्रेणी की ट्रेन को खासा पसंद किया जा रहा है।
24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के निर्माण की योजना
इसी सकारात्मक प्रतिक्रिया और सार्वजनिक मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के निर्माण की योजना बनाई है। फिलहाल यह परियोजना डिजाइन चरण में है और इसका प्रोटोटाइप रेक वर्ष 2026 के अंत तक तैयार किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
यात्रियों की क्षमता में बड़ा इजाफा
24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बढ़ी हुई यात्री क्षमता होगी। जहां वर्तमान 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 बर्थ उपलब्ध हैं, वहीं 24 कोच वाली नई संरचना में 1,224 बर्थ की व्यवस्था होगी। यानी प्रत्येक ट्रेन में 401 अतिरिक्त बर्थ जुड़ेंगी, जिससे उच्च मांग वाले रेल मार्गों पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Amrit Bharat Express Train: छपरा के यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
प्रस्तावित कोच संरचना
प्रस्तावित 24-कोच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में निम्नलिखित कोच शामिल होंगे—
- एसी थ्री-टियर कोच – 17
- एसी टू-टियर कोच – 5
- एसी फर्स्ट क्लास कोच – 1
- पूर्ण वातानुकूलित पैंट्री कार – 1
खानपान और ऑनबोर्ड सेवाओं पर विशेष जोर
नई 24-कोच वंदे भारत स्लीपर में समर्पित फुल-फ्लेज्ड एसी पैंट्री कार की व्यवस्था की जा रही है, जिससे लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान यात्रियों को बेहतर खानपान सेवा मिल सके। इसके अलावा, कोचों में मिनी पैंट्री स्पेस और लिनन स्टोरेज एरिया की भी योजना बनाई गई है, ताकि ऑनबोर्ड सेवा प्रबंधन अधिक प्रभावी हो सके।
Saran Crime News: सारण में घर में घूसकर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं
इस ट्रेन में यात्रियों के लिए आधुनिक और आरामदायक सुविधाओं की भरमार होगी।
- एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई बर्थ
- रीडिंग लाइट
- मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट
- वाई-फाई युक्त यात्री सूचना एवं इंफोटेनमेंट सिस्टम
- वैक्यूम असिस्टेड शौचालय
- बेहतर लगेज स्पेस और आधुनिक इंटीरियर
विशेष रूप से दिव्यांगजन यात्रियों के लिए रैंप और सुलभ शौचालय जैसी सुविधाओं को भी डिजाइन में शामिल किया गया है।
सुरक्षा और तकनीक में भी होगी नई ऊंचाई
24-कोच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को उन्नत प्रोपल्शन और कंट्रोल सिस्टम, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, तथा क्रैशवर्थी स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ डिजाइन किया जा रहा है, जो आधुनिक सुरक्षा मानकों पर खरी उतरेगी। ट्रेन में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अग्नि सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, इंटेलिजेंट डायग्नोस्टिक सिस्टम और कवच (ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली) को भी शामिल किए जाने का प्रस्ताव है।
इसके अलावा, एयर-स्प्रिंग सस्पेंशन, डिस्क ब्रेक, नॉइज इंसुलेशन और आधुनिक ट्रेन मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए यात्रियों को 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति पर भी शांत, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता
ऊर्जा दक्षता को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, एलईडी लाइटिंग और वैक्यूम बायो-टॉयलेट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही, प्रीडिक्टिव मेंटेनेंस और रिमोट कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए ट्रेन की विश्वसनीयता और जीवन-चक्र प्रदर्शन को और बेहतर बनाया जाएगा।
24-कोच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की योजना भारतीय रेल की क्षमता विस्तार, आधुनिक तकनीक अपनाने और यात्रियों को विश्वस्तरीय आराम व सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



