
छपरा। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव में शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना में बचपन की दोस्ती खून से रंग गई। गांव के ही युवक अंकित पाठक ने अपने दोस्त अमित कुमार दुबे (24) की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके पिता और भाई को हिरासत में ले लिया है।
बीच-बचाव करने गया, मौत के मुंह में चला गया
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात गांव में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो रही थी। इसी दौरान अमित मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। इस दौरान एक पक्ष से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि बहस के बीच अंकित पाठक अचानक गुस्से में आया और चाकू से अमित के सीने पर वार कर दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल अमित को तरैया पीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
रक्षाबंधन पर आया था घर, पीछे छोड़ गया मासूम बेटी
मृतक अमित पटना मेट्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत था और रक्षाबंधन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। करीब दो साल पहले उसका विवाह हुआ था और उसकी छह माह की एक मासूम बेटी है। बेटे की असमय मौत से परिजन सदमे में हैं। मासूम बच्ची इस अनजाने में अपने पिता को खो चुकी है।
गांव में सन्नाटा, आरोपी की तलाश जारी
तरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। ग्रामीण इसे ‘दोस्ती के रिश्ते पर कलंक’ बता रहे हैं और अमित को शांत व मददगार स्वभाव का युवक याद कर रहे हैं, जिसने कभी सोचा भी नहीं होगा कि बचपन का दोस्त ही उसका कातिल बन जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



