Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपरा में 22 अप्रैल को मेगा जॉब कैम्प

छपरा: सारण जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को छपरा स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय नियोजन (जॉब) शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार पाने का बेहतर मौका मिलेगा।
नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। इसमें Vision India Service Pvt. Ltd. कंपनी द्वारा अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
शिविर में जिन पदों पर भर्ती की जाएगी, उनमें प्रोडक्शन एसोसिएट, फोर्स मोटर्स और कस्टमर सर्विस ऑफिसर (CSO) शामिल हैं। प्रोडक्शन एसोसिएट के लिए 10वीं, 12वीं या आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस पद के लिए कुल 40 रिक्तियां हैं और चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 23,145 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा, जबकि कार्यस्थल चेन्नई और बेंगलुरु होगा।
इसी प्रकार फोर्स मोटर्स पद के लिए भी 10वीं, 12वीं या आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। कुल 25 रिक्तियों पर चयन किया जाएगा और वेतन लगभग 27,084 रुपये प्रति माह होगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पुणे में की जाएगी।
वहीं कस्टमर सर्विस ऑफिसर (CSO) के 18 पद के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है और वेतन 19,000 रुपये प्रतिमाह होगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दरभंगा सहित बिहार के विभिन्न जिलों में की जाएगी।
| क्रम संख्या | पद का नाम (Post) | योग्यता (Qualification) | आयु सीमा (Age) | रिक्ति (Vacancy) | वेतन (Salary ₹) | कार्यस्थल (Location) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | प्रोडक्शन एसोसिएट | 10वीं / 12वीं / आईटीआई | 18–25 वर्ष | 40 | 23,145 | चेन्नई, बेंगलुरु |
| 2 | फोर्स मोटर्स | 10वीं / 12वीं / आईटीआई | 18–25 वर्ष | 25 | 27,084 | पुणे |
| 3 | कस्टमर सर्विस ऑफिसर (CSO) | 12वीं पास | 18–35 वर्ष | — | 19,000 | दरभंगा, बिहार के अन्य जिले |
पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन
नियोजन शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल (ncs.gov.in) पर निबंधन अनिवार्य है। अभ्यर्थी घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, वहीं अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर के दौरान भी ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी।
जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के नियोजन शिविर युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
जॉब कैम्प का स्थान: अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मेथवलिया साढ़ा रोड़, कजरिया टाइल्स के पास छपरा
तिथि: 22 अप्रैल 2026 (बुधवार)
समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 28, 2026छपरासोनपुर में कांवड़ियों के लिए 8 मेडिकल कैंप, 150 शौचालय, चेंजिंग रूम, CCTV और हेल्प डेस्क की होगी सुविधा
- July 27, 2026क्राइमWithdraws NEET Protest FIR: बिहार सरकार वापस लेगी NEET आंदोलन की सभी FIR, गिरफ्तारों की होगी रिहाई
- July 27, 2026छपराChhapra NEET Protest Violence: छपरा में हुई उपद्रव मामले में 186 नामजद समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 56 आरोपी भेजे गए जेल
- July 26, 2026Railway UpdateRajdhani Express FSL Investigation: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश मामले में FSL की टीम ने की जांच



