
छपरा। छपरा में ट्रक के टंकी डीजल चोरी कर रहे बदमाशों ने ट्रक चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।सारण जिले के मशरक सिवान एनएच 227 ए राम जानकी पथ पर मशरक के देवरिया गांव में कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक को गोली मार दी। मौके पर पहुंची इमरजेंसी 112 की टीम ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान यूपी के कुशीनगर थाना क्षेत्र के दाहीबाग निवासी गुरूचरण यादव का 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई।
वहीं थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल पर अवस्थित जेनरल स्टोर के दुकानदार ने बताया कि ट्रक पर लकड़ी लदा है और ट्रक चालक दुकान के बगल में ही ट्रक खड़ा कर सो गया और दुकानदार भी दुकान बंद कर बाहर मचान पर ही सो गया। सुबह अचानक तेज आवाज हुई और कुत्ता भौंकने लगा, जब वे बाहर निकले तो देखा कि ट्रक चालक तड़प रहा है। उसने पुलिस को फोन किया तो इमरजेंसी 112 टीम ने इलाज के लिए ले गयी।
वहीं घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया गया है। चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि घायल के सीने में गोली लगीं हैं। वहीं घायल को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी घायल ट्रक चालक को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक ने बताया कि कुछ आहट हुई तो देखा कि टंकी में से डीजल चोरी की जा रही है यह देख शोर मचाया तो अपराधियों ने गोली मार दी और फायर करते फरार हो गए। गोली उसके पेट में फसी हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमApril 16, 2026Saran Crime News: सारण में नशेड़ी युवक ने डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध महिला को मार डाला
छपराApril 16, 2026सारण में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं, होम डिलीवरी अनिवार्य: डीएम
छपराApril 16, 2026PM Surya Ghar Yojana: अब अपने छत पर सोलर लगाइए, सालों तक बिजली बिल से छुटकारा पाइए
करियर – शिक्षाApril 16, 2026CBSE 10th Result: एएनडी पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, आरुषि गौतम 97% के साथ बनी टॉपर







