संजीवनी संस्कार स्कूल में डांडिया नृत्य कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दी प्रस्तुति

छपरा। शहर के श्यामचक आदर्श कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान संजीवनी संस्कार स्कूल में नवरात्र के अवसर पर डांडिया नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। उदघाटन स्कूल के प्राचार्य रणजीत भगत, शिक्षिका ऋतू ठाकुर, ज्योति सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का का शुरुआत देवी गीत के साथ शुरू हुआ। नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं ने मां दुर्गा, हनुमान जी, भगवन श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण के रुप धारण कर सभी के मन मोह रहे थे।
छात्र छात्राओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र छात्राओं के साथ साथ स्कूल के सभी शिक्षक सिक्षिकाए भी डांडिया नृत्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूल के प्रचार्य रणजीत भगत ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार डांडिया मां दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए युद्ध को प्रदर्शित करता है।
डांडिया में उपयोग होने वाली रंगीन डंडियां मां दुर्गा की तलवार मानी जाती है और इसलिए इसे तलवार नृत्य भी कहा जाता है। गरबा और डांडिया के जरिए भक्तजन मां दुर्गा को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं, इस तरह के आयोजनों से छात्र छात्राओं के पढ़ाई के साथ-साथ एक मनोरंजन भी हो जाता है।
इस मौके पर रणजीत भगत, ज्योति कुमारी, ऋतू ठाकुर, ममता कुमारी, कुमारी कल्पना, शिशिर श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, सुरभी कुमारी, साबिया कामाल, जयनत शर्मा, अनिशा कुमारी, काजल कुमारी, वुजेश कुमार इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 10, 2026Crime News Saran: सारण में बाइक चोरी के संगठित नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा
करियर – शिक्षाJune 10, 2026NEET Re-Exam: नीट पुनर्परीक्षा पर अभेद सुरक्षा कवच, एयरफोर्स पहुंचाएगी प्रश्नपत्र
बिहारJune 10, 2026गंगा की लहरों पर सैर का नया रोमांच, पटना को मिली ‘गंगा विहार क्रूज’ की सौगात
छपराJune 10, 2026नदियों के सहारे बदलेगी छपरा की तस्वीर, रिवरफ्रंट और स्वच्छता की बड़ी योजना तैयार







