सारण के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका, दो दिवसीय मेला में मिलेगी नौकरी

छपरा। बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा “संकल्प” योजना अंतर्गत राज्य के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रमंडल स्तरीय दो दिवसीय नियोजन -सह- मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा ।
जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी के द्वारा बताया गया कि बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित “संकल्प” योजना के अंतर्गत श्रम संसाधन विभाग , बिहार , पटना के तत्वाधान में उपनिदेशक (नियोजन) तिरहुत एवं सारण प्रमंडल के द्वारा दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय नियोजन -सह- मार्गदर्शन मेला रामदयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के मैदान में 18 एवं 19 अक्टूबर 2024 को निर्धारित है ।
इस मेले में बिहार एवं अन्य राज्यों की 30 निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी ।
इस मेले में भाग लेने के इच्छुक आवेदक अपने बायोडाटा, फोटोग्राफ, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र ,अनुभव संबंधित प्रमाण पत्र के साथ नियोजन मेला में आमंत्रित हैं l नियोजन मेला में भाग लेने हेतु बिहार के किसी भी नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है l वैसे आवेदक जो अभी तक एनसीएस पोर्टल पर अपना निबंधन नहीं करवाए हैं , अपना निबंधन www.ncs.gov.in पर कर लें।
नियोजन मेला में केवल निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग ले रही हैं l रिक्ति एवं नियुक्ति की शर्तें तथा चयन के मापदंड के लिए नियोक्ता कंपनी जिम्मेदार होंगे। यह नियोजन मेला पूर्णतः नि:शुल्क है l
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



