गर्मी में रेल यात्रियों को सौगात: छपरा से उधना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। भीषण गर्मी में ट्रेनों में हो रही भाड़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09103/09104 उधना-छपरा-उधना अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 13 जून, 2024 को तथा छपरा से 15 जून, 2024 को एक फेरे के लिये किया जा रहा है।
09103 उधना-छपरा अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 13 जून, 2024 को उधना से 07.15 बजे प्रस्थान कर भरूच से 08.27 बजे, वड़ोदरा से 09.32 बजे, गोधरा से 11.42 बजे, रतलाम से 14.15 बजे, उज्जैन से 16.15 बजे, संत हरदाराम नगर से 19.17 बजे, बीना से 22.20 बजे, सागर से 23.52 बजे, दूसरे दिन दमोह से 01.07 बजे, कटनी मुरवारा से 03.15 बजे, सतना से 05.15 बजे, मानिकपुर से 07.00 बजे, प्रयागराज छिवकी से 09.05 बजे, मिर्जापुर से 10.10 बजे, वाराणसी से 13.35 बजे, जौनपुर से 15.05 बजे, शाहगंज से 15.55 बजे, आजमगढ़ से 17.50 बजे, मऊ से 19.05 बजे तथा बलिया से 20.35 बजे छूटकर छपरा 22.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 09104 छपरा-उधना अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 15 जून, 2024 को छपरा से 01.30 बजे प्रस्थान कर बलिया से 03.05 बजे, मऊ से 05.05 बजे, आजमगढ़ से 06.25 बजे, शाहगंज से 08.05 बजे, जौनपुर से 08.55 बजे, वाराणसी से 11.35 बजे, मिर्जापुर से 13.45 बजे, प्रयागराज छिवकी से 15.05 बजे, मानिकपुर से 17.40 बजे, सतना से 19.10 बजे, कटनी मुरवारा से 21.15 बजे, दमोह से 23.15 बजे, दूसरे दिन सागर से 00.32 बजे, बीना से 02.35 बजे, सन्त हरदाराम नगर से 05.02 बजे, उज्जैन से 07.40 बजे, रतलाम से 10.00 बजे, गोधरा से 13.02 बजे, वड़ोदरा से 14.40 बजे तथा भरूच से 15.52 छूटकर उधना 17.05 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 20 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 अनारक्षित कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त
क्राइमMay 27, 2026सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए







