छपरा
सारण में राम-जानकी मठ के जमीन पर दबंगों का कब्जा

छपरा। सारण जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के जजौली पंचायत के बहुआरा गांव अवस्थित राम-जानकी मठ की जमीन पर दबंगों के द्वारा अवैध तरीके से निर्माण कर कब्जा करने का मामला सामने आया है मामले में मठ के महंथ ने मशरक थाना पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करा दबंगों के द्वारा कब्जा को रोकने की गुहार लगाई।
मामले में राम-जानकी मठ बहुआरा के महंथ मोहन दास ने बताया कि मठ की जमीन पर बहुआरा गांव के ही आधा दर्जन दबंगों के द्वारा मिलकर खाता नम्बर 112 सर्वे 1339 में पक्का निर्माण कार्य करा रहे हैं मना करने पर मारपीट करने पर उतारू हो जा रहें हैं। वहीं गाली गलौज भी की जाती है। मामले में थाना पुलिस से निर्माण कार्य रोकने की मांग की गयी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर
- September 19, 2026क्राइमChhapra News: लूटकांड के तीन वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, टिंकू सिंह समेत तीन गिरफ्तार



