
पटना। राज्य में जल्द वन विभाग में रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को पटना के अरण्य भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें विभाग के अंतर्गत रिक्त पदों की बहाली पर जल्द करवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही राज्य में फलदार वृक्षों और विभाग द्वारा संचालित पार्कों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने की बात रखी गई।
कुल 2856 पदों पर सीधी बहाली
मंत्री ने बताया कि विभाग में कुल 2856 पदों पर सीधी बहाली की जाएगी, जिसमें सहायक वन संरक्षक (31), वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (40), वनपाल (188), वनरक्षी (1816), आशुलिपिक (55), अमीन (32), निम्नवर्गीय लिपिक (396), कार्यकाल परिचारी (17), वाहन चालक (281) भर्ती शामिल है। साथ ही राज्य में फलदार, जैव विविधता और नवग्रहों से संबंधित वृक्ष जैसे जामुन, कटहल, ब्रह्म, पीपल, बरगद, नीम इत्यादि स्वस्थ्य के लिए लाभकारी वृक्षों के रोपण पर जोर देने और वृक्षारोपण के लिए आमजन को प्रेरित करने को कहा।
इसके साथ विभाग के द्वारा पार्को के विकास और इससे संबंधित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया जिससे नागरिको को जनसुविधायें मिल सके। प्रधान मुख्य वन संरक्षक के द्वारा वन रोपण में विभागों के प्रयासों, इको टूरिज्म अंतर्गत विभाग से किये गये कार्यों की जानकारी दी गई। जिसे विभाग के तरफ से की गई कार्यों की सराहना मंत्री ने की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



