KK Pathak ने कसा शिकंजा: अब सरकारी स्कूलों के तर्ज पर प्राइवेट स्कूलों की होगी जांच

बिहार डेस्क। बिहार में अब निजी विद्यालयों की जांच सरकारी विद्यालयों की तर्ज पर की जाएगी। निजी विद्यालयों की भी नियमित जांच होगी। सरकारी स्कूलों की तरह सभी प्राइवेट स्कूलों की नियमित जांच करने का आदेश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने अधिकारियों को दिया है।
विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या से लेकर उनकी उपस्थिति तक की जांच पदाधिकारियों की ओर से की जाएगी। सरकारी विद्यालयों में जहां दिन भर में दो बार जांच होती है। वहीं, निजी विद्यालयों में दिन भर में एक बार जांच होगी। इसके साथ ही विद्यालय के रजिस्ट्रेशन से लेकर शौचालय तक की जांच होगी। साथ ही भूमि और विद्यालय प्रबंधन की भी जांच की जाएगी।
कुल 22 बिंदुओं के आधार पर जिला भर के सभी निजी विद्यालयों की जांच रोजाना की जाएगी। इसको लेकर एक प्रारूप भी जारी किया गया है। इसमें आरटीई सहित अन्य बिंदु शामिल हैं। गौरतलब है कि शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत हर साल निजी विद्यालयों में प्रारंभिक कक्षा में 25 प्रतिशत बच्चों का निशुल्क नामांकन होना अनिवार्य है। इधर, जांच की बात सुन विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



