छपरा। सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को चाकू से गोदकर बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में युवक को कुछ लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमनौर लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उसे छोड़कर फरार हो गए। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान अमनौर हरनारायण निवासी सोनू कुमार (उम्र 34 वर्ष) पिता सुनील जायसवाल के रूप में हुई है। सोनू अमनौर बाजार में “दिल्ली मोबाइल शॉप” के नाम से मोबाइल फोन और एक्सेसरीज़ की दुकान चलाते थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ अज्ञात युवक सोनू को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे। युवक के शरीर पर कई जगह चाकू से वार के निशान थे। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
घटना की खबर फैलते ही पूरे अमनौर बाजार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों की भीड़ अस्पताल में उमड़ पड़ी। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस प्रशासन सतर्क, जांच में जुटी टीम
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान स्वयं अमनौर थाना अध्यक्ष और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल और आसपास के इलाके का जायजा लिया।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन तीन अज्ञात युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, जिन्होंने सोनू को अस्पताल में छोड़कर भाग निकले।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी नरेश पासवान ने बताया कि “हत्या में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”
मृतक के परिवार और व्यापारियों में आक्रोश
सोनू कुमार की मौत से पूरे अमनौर बाजार में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय व्यवसायियों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों के अनुसार, सोनू की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उसकी हत्या से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश जारी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



