जमुई की बेटी की बड़ी उड़ान: संस्कृति ने UPSC में 17वीं रैंक हासिल कर बनी IAS अफसर

जमुई। बिहार के जमुई जिले की रहने वाली संस्कृति त्रिवेदी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। इससे पहले उन्होंने 2022 में भी UPSC परीक्षा पास कर रैंक 352 हासिल की थी। इस बार उन्होंने पूरी तैयारी घर पर रहकर की और देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के बीच से टॉप रैंक पाई।
संस्कृति त्रिवेदी के पिता आनंद प्रकाश त्रिवेदी और मां सुनीता त्रिवेदी की भूमिका उनकी इस सफलता में बेहद अहम रही। पिता ने बताया कि संस्कृति शुरू से पढ़ाई में होशियार रही हैं और हमेशा अनुशासित जीवन जीती हैं।
संस्कृति ने बताया कि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग सेंटर का सहारा नहीं लिया, बल्कि घर पर सेल्फ स्टडी करते हुए एक टेस्ट सीरीज की मदद ली और हर दिन 15 से 17 घंटे पढ़ाई की। इस मेहनत और अनुशासन का ही नतीजा है कि वे आज देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में टॉप रैंक हासिल कर पाई हैं।
इस सफर में उनकी बड़ी बहन अधिश्री त्रिवेदी ने भी उन्हें लगातार मानसिक सहयोग दिया और उनका हौसला बढ़ाया।
संस्कृति ने अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई रांची के जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली से की है और इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से राजनीति शास्त्र में स्नातक किया, जिसमें उन्होंने 75% अंक प्राप्त किए।
उनकी सफलता से पूरे जमुई जिले में खुशी की लहर है। स्थानीय लोग और समाज के विभिन्न वर्ग उनकी इस उपलब्धि को गर्व और प्रेरणा की नजर से देख रहे हैं।
संस्कृति त्रिवेदी की सफलता यह साबित करती है कि अगर आत्मविश्वास, मेहनत और परिवार का साथ हो, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



