छपरा से दिल्ली जाने के लिए नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

छपरा। अगर आप भी होली में अपने घर आयें है और अब प्रदेश लौटना चाहते है। टिकट नहीं मिल पा रहा है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 05575/05576 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा होली विशेष गाड़ी का संचलन एक-एक फेरें के लिए किया जायेगा ।
05575 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 29 मार्च, 2024 को सहरसा से 09.30 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियार से 09.47 बजे, खगड़िया से 10.47 बजे, बेगूसराय से 11.27 बजे, बरौनी जं0 से 11.45 बजे, हाजीपुर से 13.35 बजे, छपरा से 15.20 बजे, गोरखपुर से 18.10 बजे, बस्ती से 19.07 बजे, गोण्डा से 20.12 बजे, सीतापुर से 22.10 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 02.10 बजे तथा गाजियाबाद से 04.30 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 05.15 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05576 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा होली विशेष गाड़ी 30 मार्च, 2024 को आनन्द विहार टर्मिनस से 09.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद 10.35 बजे, मुरादाबाद से 13.10 बजे, सीतापुर से 16.00 बजे, गोण्डा से 18.02 बजे, बस्ती से 19.07 बजे, गोरखपुर से 20.40 बजे, छपरा से 23.20 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 01.05 बजे, बरौनी जं0 से 03.10 बजे, बेगूसराय से 03.40 बजे, खगड़िया से 04.22 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 05.30 बजे छूटकर सहरसा 06.30 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में एस.एल.आर. के 02 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 19 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।
इस गाड़ी में एस.एल.आर. के 02, शयनयान श्रेणी के 20 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



