छपरा के यात्रियों को सौगात : कटिहार से अमृतसर तक चलेगी त्यौहार स्पेशल ट्रेन
छपरा : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05736/05735 कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी वाया कप्तानगंज, गारखपुर का संचलन कटिहार से 18 सितम्बर से 27 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को तथा अमृतसर से 20 सितम्बर से 29 नवम्बर,2024 प्रत्येक शुक्रवार को 11 फेरों के लिये किया जायेगा।
05736 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी कटिहार सेे 21.00 बजे प्रस्थान कर पूर्णिया से 21.32 बजे, अररिया कोर्ट से 22.17 बजे, फारबिसगंज से 23.20 बजे, दूसरे दिन ललितग्राम से 00.15 बजे, सरायगढ़ से 00.47 बजे, निर्मली से 01.10 बजे, झंझारपुर से 01.42 बजे, सकरी से 02.08 बजे, दरभंगा से 03.05 बजे, सीतामढ़ी से 04.07 बजे, रक्सौल से 05.20 बजे, नरकटियागंज से 06.35 बजे, कप्तानगंज से 10.00 बजे, गोरखपुर से 11.10 बजे, बस्ती से 12.35 बजे, गोण्डा से 14.10 बजे, सीतापुर से 19.45 बजे, शाहजहाँपुर से 22.06 बजे, बरेली से 23.06 बजे, तीसरे दिन मुरादाबाद से 00.53 बजे, लक्सर से 02.44 बजे, रूड़की से 03.06 बजे, सहारनपुर से 04.02 बजे, अम्बाला कैण्ट से 05.25 बजे, राजपुरा से 05.46 बजे, ढंडारीकलां से 06.55 बजे, जलंधर सिटी से 07.10 बजे तथा व्यास से 08.45 बजे छूटकर अमृतसर 09.45 बजे पहुंचेगी।
अमृतसर से खुलने का समय :
वापसी यात्रा में 05735 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी अमृतसर से 13.25 बजे प्रस्थान कर व्यास से 13.57 बजे, जलंधर सिटी से 14.35 बजे, ढंडारीकलां से 15.55 बजे, राजपुरा से 16.44 बजे, अम्बाला कैण्ट से 17.25 बजे, सहारनपुर से 18.35 बजे, रूड़की से 19.20 बजे, लक्सर से 19.36 बजे, मुरादाबाद से 21.50 बजे, बरेली से 23.12 बजे, दूसरे दिन शाहजहाँपुर से 00.20 बजे, सीतापुर से 02.15 बजे, गोण्डा से 05.30 बजे, बस्ती से 06.50 बजे, गोरखपुर से 08.30 बजे, कप्तानगंज से 09.40 बजे, नरकटियागंज से 12.45 बजे, रक्सौल से 13.40 बजे, सीतामढ़ी से 14.57 बजे, दरभंगा से 17.15 बजे, सकरी से 17.45 बजे, झंझारपुर से 18.17 बजे, निर्मली से 18.47 बजे, सरायगढ़ से 19.10 बजे, ललितग्राम से 20.05 बजे, फारबिसगंज से 21.15 बजे, अररिया कोर्ट से 21.47 बजे तथा पूर्णिया से 22.32 बजे छूटकर कटिहार 23.45 बजे पहुंचेगी।
इस ट्रेन में लगेगा 15 कोच :
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, जी.एस.एल.आर. का 01, शयनयान श्रेणी के 05, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 तथा जी.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



