
छपरा। सारण जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा गांव में दो नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने घर में पंखे से एक ही फंदे में झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों की उम्र लगभग 15 वर्ष बताई जा रही है।
कैसे हुई घटना?
घटना बुधवार की देर शाम की है, लेकिन इसकी जानकारी रात करीब 9 बजे ग्रामीणों को मिली।
मृत लड़के की पहचान सनिस महतो, पिता-गनपत महतो, निवासी—नवादा मठिया (जलालपुर थाना) के रूप में हुई है। वह अपने मामा के घर मोती छपरा गांव में रह रहा था। मृत लड़की की पहचान अंजली कुमारी, पिता- जयलाल प्रसाद, निवासी—मोती छपरा, के रूप में हुई है।
दोनों के घर अगल-बगल ही थे। घटना के समय दोनों के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। इसी बीच लड़का प्रेमिका के घर पहुँचा और दोनों ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया।
दादा ने देखा भयावह दृश्य
जानकारी के अनुसार, लड़की के वृद्ध दादा जब खेत से लौटकर घर पहुँचे तो उन्होंने देखा कि अंजली काफी देर तक बाहर नहीं निकली। संदेह होने पर जब उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। कमरे की छत से लगे पंखे में रस्सी के सहारे दोनों के शव लटके हुए थे। वृद्ध दादा ने शोर मचाया जिसके बाद गांव के लोग मौके पर जुट गए। पहचान होने के बाद कुछ ग्रामीणों ने जल्दबाज़ी में शव को जलाने की योजना भी बनाई, लेकिन बाद में मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही सहाजितपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रेम संबंध, परिजनों के दबाव, मानसिक तनाव सहित अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लाश जलाने की तैयारी जैसी बात की भी जांच की जाएगी।
घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। दो मासूमों द्वारा लिया गया यह दर्दनाक कदम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



