सारण के रेलकर्मी की ड्यूटी के दौरान कोलकाता में ट्रेन के चपेट में आने से मौत

छपरा। सारण जिले के मशरक के अरना बाड़ोपुर गांव निवासी की कलकत्ता के लिलुआ स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर काम करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतक अरना बाड़ोपुर गांव निवासी स्व पुण्य देव राय का 48 वर्षीय पुत्र रामजीत राय हैं जो कलकत्ता में रेलवे में ग्रुप डी के रेल कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में मातम छा गया ।
परिजनों ने बताया कि वे लिलुआ स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर काम कर रहें थे कि उसी दौरान बर्दवान हावड़ा लोकल की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर रेल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।
परिजन घटना की सूचना मिलने पर कलकत्ता के लिए निकल गये। वहीं गांव में मातम छा गया है। मौके पर गांव में मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह ने परिजनों को सांत्वना दी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



