वान्या कॉमर्स क्लासेज की छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
छपरा: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में छपरा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का अद्वितीय प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में छपरा शहर के सलेमपुर स्थित वान्या कॉमर्स क्लासेज की छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है।
संस्थान की छात्रा समृद्धि गुप्ता ने 446 अंकों के साथ कोचिंग में टॉप कर सफलता की नई ऊँचाइयाँ छू लीं। वहीं वैष्णवी गुप्ता ने 432 अंक प्राप्त कर अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया, और जिया कुमारी ने 426 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया।
संस्थान के संचालक मयंक श्रीवास्तव ने कहा, “हमारे संस्थान के शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इन तीनों छात्राओं ने परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। यह सफलता हमारे कठोर परिश्रम और छात्रों के समर्पण का परिणाम है।”
छात्राओं की इस उपलब्धि ने न केवल वान्या कॉमर्स क्लासेज को गौरवान्वित किया है बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



