छपरा के खनुआ नाला पर बनाये गये दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 16 दुकान ध्वस्त

छपरा। छपरा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत साहेबगंज से पूरब करीमचक मुहल्ले से गुजरने वाले खनूआ नाले पर अतिक्रमण कर बनाये गये 16 दुकानों को जिला प्रशासन के द्वारा जेसीबी से तोड़ दिया गया। रविवार को सदर एसडीओ संजय कुमार राय के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लगभग दो घंटे तक अतिक्रमित दुकानों को तोड़ने का कार्य चला. दुकान तोड़ने के दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. हालांकि कोर्ट के निर्णय के आलोक में जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा पदाधिकारियों की टीम गठित कर खनूआ नाले से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। इस दौरान सदर एसडीपीओ संतोष कुमार, एसएसडीएम अर्शी साहिन, सदर सीओ एसके सिंह, नगर थानाध्यक्ष के अलावें बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे. देखते-देखते दो से तीन जेसीबी लगाकर प्रशासन ने अतिक्रमित दुकानों को तोड़वा दिया. इन दुकानों के कारण जल निकासी के लिए खनूआ नाला पर कार्य कराने में प्रशासन को भारी परेशानी हो रही थी. इस मामले में न्यायालय के द्वारा भी गत दिन नगर निगम के पक्ष में फैसला दिया जा चुका था।
रविवार को सदर एसडीओ के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस की टीम ने नगर थाना चौक से पूरब हथुआ मार्केट की चाहर दिवारी के बाहर तथा सड़क के दोनों तरफ लगायी गयी दर्जन भर दुकानों को हटा दिया गया. प्रशासन के द्वारा इन सभी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर दुकान रखे जाने के खिलाफ ही यह कार्रवाई की गयी। इस संबंध में जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि शहर से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु कठोर कदम आगे भी उठाए जाएंगे।
छपरा शहर में प्रशासन के प्रयासों के बावजूद जल जमाव बड़ी समस्या हो गयी है.।इसकी सबसे बड़ी वजह विभिन्न सरकारी नालों यथा खनुआ नाला तथा अन्य जलनिकासी द्वारों पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया जाना है. जिला प्रशासन हर हाल में जल जमाव से शहर को निजात दिलाने के लिए संकल्पित है. इसी के आलोक में खनूआ नाला की दुकानों तथा हथुआ मार्केट के सामने अतिक्रमण कर रखी गयी दुकानों को हटाया गया है. उन्होंने कहा कि इसके अलावे छपरा सरकारी बाजार से मौना सांढ़ा रोड, खनूआ नाला के साधना पूरी, पुरानी गुड़हट्टी आदि विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण कर बनाये गये ढ़ाचे व दुकानों को नोटिस दिया जा चुका है. निर्धारित तिथि के बाद सभी दुकानों को तोड़ने का शुरू किया जायेगा।इसी प्रकार रेलवे लाइन के दोनों तरफ जल निकासी में बाधक बने अतिक्रमण कर बनाये गये ढ़ाचे को भी तोड़ने के लिए प्रशासन जमीन की मापी कराकर कार्रवाई करेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







