छपरा में दुर्गा पूजा के दौरान ड्रोन से होगी निगरानी, सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

छपरा। दुर्गा पूजा का त्यौहार 03 अक्टूबर 2024 को कलश स्थापना से प्रारंभ होकर 12 अक्टूबर 2024 को विजयादशमी को समाप्त होगी। दुर्गा पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने से मंदिरों एवं अन्य आयोजन स्थलों पर मेले जैसा माहौल उत्पन्न हो जाता है जिसमें व्यवस्था संधारण बहुत ही आवश्यक होता है।
बताया गया कि पूजा समिति एवं आयोजनों को पूर्व में ही प्रतिमा के अधिष्ठापन, विसर्जन एवं जुलूस हेतु आदेशित कर दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने की स्थिति में पूजा समिति एवं आयोजकों पर सुसंगत अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
सभी पूजा समितियों को जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निदेश के अनुरूप ही मूर्ति विसर्जन एवं जुलूस का आयोजन करना होगा। सभी पूजा समितियों को पूजा पंडाल पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश भी दिया गया है।
डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध
जुलूस के दौरान डीजे बजाने, भड़काऊ गाना, अश्लील गाना पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह निश्चित रूप से प्रतिमा विसर्जन दसवीं से 2 से 3 दिनों के अंदर करवाना सुनिश्चित करेंगे।
सभी संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले जगह पर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं सादे लिवास में भी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी को संवेदन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने एवं सामाजिक तत्वों के विरुद्ध दंडात्मक एवं निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।जिलाधिकारी के निदेशानुसार विधि व्यवस्था संधारण हेतु ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
कंट्रोल रूम को किया गया क्रियाशील
जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष 09 अक्टूबर से कियाशील रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06152-242444 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता, सारण एवं डॉ० राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रहेंगे।
सभी थाना के साथ एक दंडाधिकारी प्रतिनिधित्व किए गए हैं इसके साथ ही लगभग 20 सुरक्षित दंडाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष में तैनात रहेंगे जो आवश्यकता अनुसार संबंधित जगहों पर जाकर विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग करेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







