छपरा में इंजन और चेचिस नंबर बदलकर बेचते थे चोरी की bike, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

छपरा। चोरी की बाइक को कम दाम में खरीद कर इंजन और चेचिस नंबर सहित अन्य पार्ट्स बदलकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश सरण पुलिस ने किया है। सारण जिले के गौरा थाना पुलिस टीम द्वारा अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से गौरा बाजार में वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी क्रम में मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पुछताछ किया गया। पुछताछ के क्रम में उनके द्वारा चोरी का मोटरसाईकिल होने तथा इस मोटरसाईकिल को किसी अन्य से 6000 रूपये में खरीदने की बात कही। अग्रतर पुछताछ एवं उनके निशानदेही के आधार पर छापामारी में कुल 05 अन्य अभियुक्तों को चोरी किये गये 02 मोटरसाईकिल तथा अन्य पूर्जो के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये अभियुक्तों द्वारा मोटरसाईकिल को चोरी कर उसके इंजन नं0, चेचिस नं0 एवं अन्य पूर्जो को बदलकर मोटरसाईकिल की खरीद बिक्री का धंधा किया जाता था। इस संबध में गौरा थाना कांड संख्या-95/24, दिनांक-10.07.2024, धारा-317(2) /317(4)/317(5) बी0एन0एस0 2023 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पु0अ0नि0 बाजीगर कुमार, थानाध्यक्ष, गौरा थाना, पु0अ0नि0 गुलाम मुर्तजा, गौरा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एवं पताः-
1. अरूण कुमार, पिता-रामबाबू राय, सा0-महतो मुशेहरी, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण।
2. मुकेश कुमार, पिता-प्रभु राय, सा0-तुजारपुर, थाना-खैरा, जिला-सारण।
3. इरफान कुरैशी, पिता-इकबाल कुरैशी, सा0 जगदीशपुर, थाना मढ़ौरा, जिला-सारण।
4. रमाशंकर कुमार उर्फ ब्यास, पिता-कमला सिंह, सा0 चन्चौरा, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण।
5. रिजवान अंसारी, पिता-सैयद अंसारी, सा0-जगदीशपुर, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।
6. मिथलेश कुमार, पिता मदन भगत, सा0-पटेरा, थाना मढ़ौरा, जिला-सारण।
जप्त सामानों की विवरणीः-
1. मोटरसाईकिल-02 तथा मोटरसाईकिल के अन्य पूर्जे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



