छपरा से जाने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर परिचालन किया जायेगा

छपरा :पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से जाने वाली तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर परिचालन किया जयेगा। इस आशय कि जानकरी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु प्रयागराज जं0 स्टेशन का उन्नयन कार्य किये जाने हेतु 28 अप्रैल से 21 जून,2024 तक ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा ।
– छपरा से 09 मई से 06 जून,2024 तक चलने वाली 05193 छपरा-पनवेल विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-प्रयाग-प्रयागराज जं0-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार- जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी । यह गाड़ी अस्थाई रूप से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 22.22 बजे पहुंचकर 22.24 बजे छूटेगी ।
– पनवेल से 10 मई से 07 जून,2024 तक चलने वाली 05194 पनवेल-छपरा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं0-प्रयाग-वाराणसी-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी । यह गाड़ी अस्थाई रूप से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 01.45 बजे पहुंचकर 02.05 बजे छूटेगी ।
– गोंडिया से 06, 13 एवं 20 मई,2024 को चलने वाली 08795 गोंदिया-छपरा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं0-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी । यह गाड़ी अस्थाई रूप से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 11.50 बजे पहुंचकर 12.05 बजे छूटेगी ।
– छपरा से 07. 14 एवं 21 मई,2024 को चलने वाली 08796 छपरा-गोंदिया विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं0-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार- जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी । यह गाड़ी अस्थाई रूप से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 03.38 बजे पहुंचकर 03.40 बजे छूटेगी ।
– गोरखपुर से 10 जून,2024 को चलने वाली 01102 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं0-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार- जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी । यह गाड़ी अस्थाई रूप से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 21.40 बजे पहुंचकर 21.42 बजे छूटेगी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



