New Rail Line Project: बिहार में यहां 3606 करोड़ की लागत से 117KM नई रेल लाइन का होगा निर्माण
बिहटा-अनुग्रह नारायण रोड रेल परियोजना को मंजूरी
रेलवे डेस्क। मगध और शाहाबाद क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। केंद्र सरकार ने बिहटा-अनुग्रह नारायण रोड नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है और इसके निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से शुरू करने का फैसला लिया है। 3606.42 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को हरी झंडी मिलते ही पूर्व मध्य रेलवे को समेकित तरीके से कार्य आरंभ करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
117 किलोमीटर लंबी नई लाइन
यह परियोजना कुल 117 किलोमीटर लंबी होगी, जिससे बिहटा और अनुग्रह नारायण रोड के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होगी। गौरतलब है कि अनुग्रह नारायण रोड से औरंगाबाद के बीच 13 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है और उस पर कार्य प्रगति पर है। इस नई परियोजना के जुड़ने से पटना से अरवल और औरंगाबाद तक सीधी रेल सेवा संभव हो सकेगी।
क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार
रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस परियोजना से न सिर्फ पटना, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद जिलों के लाखों लोगों को सुविधा होगी, बल्कि मगध और शाहाबाद क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
मिलेगा नया वैकल्पिक मार्ग
परियोजना पूरी होने के बाद डीडीयू-पटना-झाझा मेन लाइन और डीडीयू-गया-कोडरमा ग्रैंड कॉर्ड लाइन के बीच एक नया वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जाएगा। इससे यातायात दबाव कम होगा और रेलवे नेटवर्क की क्षमता और विश्वसनीयता बढ़ेगी।
बिहटा में बनेगा आरओआर
परियोजना के तहत बिहटा में रेलवे ओवर रेल (ROR) को मंजूरी दी गई है, जिससे ट्रैफिक में बाधा आए बिना नई लाइन पर यातायात सुनिश्चित हो सकेगा।
रेल मंत्री की स्वीकृति
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कहा कि यह परियोजना न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे पूर्वी भारत के रेल नेटवर्क को मजबूती प्रदान करेगी। इसके माध्यम से रोजगार, व्यापार और यात्रा की नई संभावनाओं का विस्तार होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



