छपरा में सड़क हादसा किशोर की मौत;अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने किशोर को रौदा

छपरा। छपरा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक छात्र को रौद दिया है। जिससे छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए पकड़ थाने को सौंप दिया। घटना छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के दाऊदपुर नोनियापट्टी गांव के समीप घटित हुआ है। मृतक की पहचान मोहित कुमार (11वर्ष) पिता अजय महतो के रूप में हुआ है। जो कोचिंग से लौट कर सामान खरीदने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था। तभी उसे अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौद दिया। घटना के बाद कुछ समय के लिए दाऊद पुर चट्टी पर अफरातफरी का माहौल हो गया।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के चाचा ने बताया कि मृतक मोहित गुरुवार के दोपहर बाद कोचिंग से लौट कर सामान खरीदने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था। तभी सिवान के तरफ से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके बाद मोहित सड़क पर गिर गयाम दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा स्कॉर्पियो का पीछा किया गया। लेकिन स्कार्पियो चालक मुख्य सड़क पर भागते हुए गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा गाड़ी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर घायल किशोर को इलाज के लिए छपरा ले जाया जा रहा था।
तभी उसके रास्ते में मौत हो गई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए दाउदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के दाऊदपुर चट्टी मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। जिसका शव पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। स्थानीय लोगों द्वारा पीछा कर स्कॉर्पियो को पकड़ लिया गया है। जिसके बाद स्कॉर्पियो को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



