
छपरा। छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के भरत मिलाप चौक स्थित होप अस्पताल में एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नाबालिक बच्ची फूड प्वाइजनिंग की शिकायत होने के बाद इलाज करने के लिए पहुंची थी।
जहां अस्पताल के कर्मी के द्वारा शौचालय में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के होप हॉस्पिटल की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अस्पताल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग बच्ची को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां महिला चिकित्सक की टीम ने नाबालिक बच्ची का मेडिकल जांच किया है।
घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने की जांच
वहीं घटना के बाद FSL की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर सबूत एकत्रित किया है। गिरफ्तार अस्पताल कर्मचारी सारण जिले के ईसुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी सुरेश प्रसाद का पुत्र मोनू कुमार बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भगवान बाजार थाने में पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है। सारण एएससपी विनीत कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार आरोपी अस्पताल का कंपाउंड बताया जा रहा है।
एसएसपी विनीत कुमार ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। जैसे ही मामला हमारे संज्ञान में आया, हमने तत्काल पीड़िता के परिजनों के फर्दबयान के आधार पर भगवान बाजार थाना कांड संख्या-302/26 दर्ज किया है।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2), 351(2)(3), 354 और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की है। हमारी टीम ने तत्परता दिखाते हुए नामजद अभियुक्त मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है।
अस्पताल की जाँच कराने की मांग
वह इस मामले में बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने पत्र लिखकर सारण के जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच करने की मांग की है। अस्पताल के निबंध तथा सभी मानकों का जांच करने की मांग की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 14, 2026सारण को मिली बिजली की तीन बड़ी परियोजनाओं की सौगात, जेपी के गांव में जलेगी विकास की नई रोशनी
छपराJune 14, 2026छपरा को जलजमाव मुक्त बनाने की कवायद तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
क्राइमJune 14, 2026Saran Crime News: सारण में अपराध की साजिश नाकाम, पुलिस ने हथियार साथ तीन बदमाशों को पकड़ा
बिहारJune 14, 2026बिहार के बस स्टैंड बनेंगे मिनी एयरपोर्ट, 31 शहरों में बनेंगे विश्वस्तरीय टर्मिनल







