अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल संस्थान का हुआ उद्घाटन

• इंस्टिट्यूट में सोमवार से चलेगी कक्षा, नामांकन जारी
• मेडिकल की पढ़ाई से छात्र-छात्राओं की बेहतर होगी भविष्य
• पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारम्भ
छपरा। चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले सारण के छात्र छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब पारा मेडिकल की पढ़ाई के लिए यहां के छात्रों को बाहर जाने से मुक्ति मिल जाएगी। छपरा शहर के श्यामचक स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल संस्थान का विधिवत उद्घाटन वैदिक मंत्रोचार और पूजा अर्चना के साथ किया गया। संस्थान के डायरेक्टर डॉ अनिल कुमार व डॉ संजीव प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार ने कहा कि आज के दौर में पारा मेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। युवा सरकारी, गैर सरकारी, निजी नर्सिंग होम एवं अस्पताल में आसानी से अपना भविष्य संवार सकते हैं।छपरा शहर या ग्रामीण क्षेत्र के छात्र है जो मेडिकल क्षेत्र में रुचि रखते है और शहर में जाकर नही पढ़ पाते है उन लोगों को संजीवनी इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल संस्थान से सुविधा मिलेगी। छपरा शहर में ही रह कर अब मेडिकल की पढ़ाई कर सकेगे। सोमवार से नियमित रूप से कक्षा चलेगी।
नामांकन की प्रक्रिया भी जारी है। जो छात्र-छात्राएँ नामांकन कराना चाहते है संस्थान के कार्यालय में आकर नामांकन से संबधित जानकारी लें सकते है।
इन कोर्स के लिए करा सकते है नामांकन:
डॉ अनिल कुमार ने बताया कि बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग एवं भारत सरकार श्रम रोजगार मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। एडमिशन शरू कर दिया गया है। इसमें डीएमएलटी, फर्स्ट एड, फ्लेबॉटोमिस्ट, बीसीएन अस्सिटेंट, मेडिकल ड्रेसर, हेल्थ सेनिटैरी, होम हेल्थ एंड, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, डिप्लोमा इन योगा नेचुरोपैथी, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट का कोर्स शुरू किया गया है व जो भी स्टूडेंट जो कोर्स करेंगे उन्हें हॉस्पिटल में ट्रेनिंग दिया जाएगा। थ्योरी और प्रैक्टिकल एक साथ चलेगा।
संजीवनी इंस्टिट्यूट आफ़ पैरामेडिकल में जो टीचर होगे वह चिकित्सक ही होंगे। इसमें सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार, डॉ संजू प्रसाद, डॉ विशाल कुमार, डॉ नेहा, डॉ रामइक़बाल प्रसाद, डॉ प्रियंका शाही, डॉ नताशा सिंह, अधिवक्ता अभय कुमार, सीए तरुण कुमार, प्रो शंकर प्रसाद यादव, डॉ शालीग्राम विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, शैलेश कुमार, धनंजय कुमार, चिंटू कुमार, स्वेता कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







