छपरा में 50 साल पुरानी जाम की समस्या से मिली निजात, श्यामचक रेल ओवरब्रिज से चालू

छपरा: सारण के लोगों को एक और सौगात मिली है। श्यामचक रेल ओवर ब्रिज का अनौपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है, जिससे अब जलालपुर-छपरा रोड पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी अमन समीर ने जलालपुर छपरा रोड पर लगातार जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को आदेश दिया था कि श्याम चक ओवर ब्रिज को 15 दिसंबर तक चालू किया जाए। इसके बाद संबंधित विभाग ने ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया और इस पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
इस ब्रिज के निर्माण से इलाके में होने वाली जाम की समस्या को काफी हद तक दूर किया गया है। जलालपुर-छपरा रोड, जो पश्चिमी और पूर्वी चंपारण को जोड़ता है, एक महत्वपूर्ण लिंक है। इस रोड से होकर प्रतिदिन लगभग 5000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। मलमलिया, बनियापुर, जलालपुर होते हुए छपरा आने और पटना समेत अन्य जिलों की ओर जाने वाले यात्री अब इस नए ओवर ब्रिज के माध्यम से अपनी यात्रा में काफी राहत महसूस करेंगे।
यह ब्रिज श्याम चक रेलवे ढाला के पास जाम की समस्या का स्थायी समाधान साबित हुआ है। 50 वर्षों से अधिक समय से यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई थी, जिसे अब समाप्त किया जा चुका है। इस सुधार से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और उन्हें अब यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







