
पटना। बिहार के एक मंत्री ने ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सवाल उठने लगे हैं। मंत्री जी के मुताबिक ‘अब हर जिले में एक खास पुलिस जांच टीम यानि SIT बनाई जाएगी। इस फोर्स को को एसआईटी पुलिस बल कहेंगे। यह बल अपराध रोकने में मदद करेगा।’ यहां तक तो ठीक था, लेकिन इसके बाद मंत्री जी अचानक से कुछ ऐसा बोल गए, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। मंत्री जी ने कह दिया कि ‘जो भी अवैध बंदूक और कारतूस लेकर चलेगा, उसे सीधे गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं।’
मंत्री जी का दावा ऐसा था कि लोग भी एकबारगी भौंचक्के रह गए। जिन मंत्री जी ने ये बयान दिया है, उनके विभाग में हाल ही में कड़क आईएएस केके पाठक की तैनाती हुई है। वो हैं बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल। दिलीप जायसवाल बीजेपी कोटे से पहली बार मंत्री बने हैं। एक वीडियो में वो काफी कुछ कह रहे हैं।
उन्होंने रुपौली विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान वहीं पर मंच से कहा कि ‘बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि प्रत्येक जिला में SIT का गठन होगा। एसआईटी बनाया भी रहा है। अवैध रूप से जे रायफल-गोली लेकर चलता है अपराधी, सीधे गोली मारने के आदेश सरकार ने दे दिया है। कोई अपराधी अब नहीं बचेगा कहीं पर। जो अपराधी गोली बंदूक लेकर चलता है, उस अपराधी को तमाम कर दिया जाएगा, समाप्त कर दिया जाएगा। ये फैसला अभी बिहार सरकार ने कैबिनेट में लिया है।
मंत्री दिलीप जायसवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर रैली के दौरान ये बयान दिया। उन्होंने आगे कहा कि ‘इसलिए अब देह हाथ चमकाने वाले को रुपौली में नहीं घुसने देना है। अवैध बंदूक लेके चलने वाले को रुपौली में घुसने नहीं दिया जाएगा। रुपौली में अगर राज होगा तो गरीब का राज होगा।
आपलोग किसी के चक्कर में मत पड़िएगा। रुपौली में एक ही नाम होगा नीतीश जी और मोदी जी का, और कलाधर मंडल जी का।’ वैसे हाल ही में रुपौली विधानसभा से ताल ठोकने की तैयारी कर रही बीमा भारती के बेटे राजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर सुपारी किलिंग का आरोप है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
- August 19, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के शराब तस्कर को कोर्ट से मिली 5 साल कैद की सजा, 1 लाख रूपये जुर्माना
- August 19, 2026क्राइमSHO Arrested: खाकी पर लगा वसूली का दाग! 75 हजार में रिहाई और 55 हजार में केस से नाम हटाने का आरोप, थानेदार समेत 4 गिरफ्तार
- August 19, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड में गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस का पेंटो टूटने से डेढ़ घंटे बाधित रहा रेल परिचालन



