सारण पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

छपरा। सारण पुलिस को एक महत्वपूर्ण कमयाबी मिली है। सोनपुर थाना अतर्गत लूटकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास से लूट की मोबाईल बरामद की है। इस आशय की जानकारी सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला ने रिलीज प्रेस विग्यप्ति के माध्य से दी।
उन्होंने बताया कि सात अप्रैल को सोनपुर थाना क्षेत्र गोला बाजार के पास से मनोज कुमार पिता कारू महतो से तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा गम्मछा में ईट बांध कर हमला कर मोबाईल की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
मनोज कुमार समस्तीपुर जिला के जलालपुर के निवासी थे इस मामले में उनके द्वारा सोनपुर थाने में इस मामले में प्राथमिक दर्ज कराया गया था। पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के क्रम में इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को लुटी गई मोबाइल के साथ सोनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में सोंनपुर थाना क्षेत्र के जैतीया निवासी मिथलेश राय का पुत्र सन्नी कुमार उर्फ सोनू कुमार, जैतीया निवासी स्व मास्टर राय का पुत्र राजन कुमार, बबुरबानी निवासी देव कुमार के पुत्र धीरज कुमार शामिल है। गिरफ्तार सन्नी कुमार एवं राजन कुमार के खिलाफ पहले से ही सोनपुर थाना में मामला दर्ज है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। टीम में सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन, सोनपुर डीआईयू एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







