
छपरा। बिहार सरकार द्वारा आयोजित गृह रक्षक (Home Guard) भर्ती 2025 के तहत कुछ जिलों के अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जबकि कुछ जिलों में भर्ती प्रक्रिया को आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।
जिन जिलों के अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, उनमें शामिल हैं:
भोजपुर, मुंगेर, लखीसराय, दरभंगा, पूर्णिया, औरंगाबाद, बांका, शेखपुरा, किशनगंज, समस्तीपुर, पटना, सुपौल, कैमूर, बक्सर, नवादा, भागलपुर, वैशाली और सारण।
उक्त जिलों के अभ्यर्थी नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
🔗 https://onlinebhg.bihar.gov.in/AdmitCardSearch.aspx
अन्य जिलों के लिए क्या कहा गया है?
जिन जिलों के नाम उपरोक्त सूची में शामिल नहीं हैं, उनके अभ्यर्थियों को बताया गया है कि उनकी प्रवेश पत्र और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से संबंधित सूचना समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें: Chhapra News: छपरा-मुजफ्फरपुर नई Railway Line प्रोजेक्ट का ड्रोन से सर्वे, मिलेगा वैकल्पिक रेलमार्ग
भर्ती प्रक्रिया स्थगित: गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी
7 मई 2025 और उसके बाद जिन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी थी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिलों में, उनकी प्रक्रिया “अपरिहार्य कारणों” से स्थगित कर दी गई है। इन जिलों के लिए नई तिथि शीघ्र ही अलग से घोषित की जाएगी। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे ताजा जानकारी और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।
हेल्पलाइन नंबर:
📞 8797149639 / 8969138376
🕘 समय: प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक (रविवार एवं सरकारी छुट्टियों को छोड़कर)
Author Profile

Latest entries
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म



