अब आपके मोबाइल पर नहीं आयेगा फर्जी मैसेज और कॉल, TRAI ने लागू किया नया नियम
टेक डेस्क। ट्राई ने टेलिकॉम नियमों में बदलाव किया है। नया नियम को 1 नवंबर 2024 से देशभर में लागू कर दिया जाएगा। दरअसल टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने सभी टेलिकॉम ऑपरेटर को निर्देश दिया है कि वो 1 नवंबर से मैसेज ट्रेसिबिलिटी लागू करें।
क्या है नया मैसेज ट्रेसिबिलिटी नियम?
अब सवाल उठता है कि आखिर मैसेज ट्रेसिबिलिटी क्या है? तो बता दें कि 1 नवंबर से आपके फोन पर आने वाली सभी मैसेज पर निगरानी तेज हो जाएगी। साधारण शब्दों में कहें, तो आपके मोबाइल पर आने वाले सभी तरह के फर्जी कॉल और मैसेज को रोकने का नया सिस्टम लागू किया जा रहा है। इससे फर्जी कॉल और मैसेज को पहचानना आसान हो जाएगा। वही अगर आप चाहते हैं, कि ऐसे कोई मैसेज या कॉल आपको न मिलें, तो इसे ब्लॉक करने का आपको ऑप्शन दिया जाएगा।
ट्राई ने तय की 1 नवंबर की डेडलाइन
ट्राई ने अगस्त में सभी टेलिकॉम कंपनियों को निर्देश दिया था कि बैंक, ईकॉमर्स, वित्तीय संस्थान से आने वाले ऐसे सभी मैसेज को ब्लॉक किया जाए, जो टेलिमार्केटिंग, प्रमोशन से जुड़े हैं। ट्राई ने कहा कि टेलिमार्केटिंग मैसेज का एक स्टैंडर्ड फॉर्मेट होना चाहिए, जिससे उसे पहचान करके प्रमोशन कॉल और मैसेज रेड फ्लैग लगाया जाए, जिससे यूजर्स को पता होना चाहिए कि आखिर उसके मोबाइल पर आने वाली मैसेज और प्रमोशन है। इससे फ्रॉड की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं ऑनलाइन फ्रॉड
हालांकि नए नियम के लागू होने को लेकर दिक्कत यह है इससे जरूरी बैंकिंग मैसेज और ओटीपी मिलने में देरी हो सकती है। ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट में बाधा पहुंच सकती है। टेलिकॉम ऑपरेटर ने बताया कि 1 नवंबर से नया सिस्टम लागू करने के लिए तैयार हैं। भारत में हर दिन करीब 1.5 से लेकर 1.7 बिलियन कॉमर्शियल मैसेज भेजे जाते हैं।
जियो एयरटेल Vi ने मांगी 2 माह की छूट
जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया के मेबरशिप वाली संस्था सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने इस मामले में ट्राई को एक पत्र लिखकर मोबाइल ट्रेसिबिलिटी नियम लागू करने में 2 माह की छूट मांगी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 29, 2026Siwanसीवान के सिसवन में खुलेगी नई चीनी मिल! जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू
- November 29, 2026छपराSonpur Mela Mitra: अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी सोनपुर मेले की हर जानकारी, AI सहायक ‘सोनपुर मेला मित्र’ करेगा मदद
- November 29, 2026बिहार‘अब पूरे खानदान से कोई रिश्ता नहीं’, पवन सिंह की भावुक पोस्ट ने मचाई हलचल
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के आदिल हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा



