अब सारण में अपराधियों की बजेगी बैंड , बाइक पर झटपट आएगी डायल-112 पुलिस

छपरा। बिहार सरकार पुलिस को आधुनिक बनानें की की हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी मशरक थाना परिसर में 1 नई बाइक भेजी गई है इसे 112 डायल के तहत रखा गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि यदि थाना क्षेत्र के किसी भी गांव से पीड़ित रात हो या दिन अपने मोबाइल से 112 पर डायल करेगा। तत्काल इस बाइक से एक पुलिस अधिकारी व एक सिपाही तत्काल पहुंच उसकी सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले से 112 की चार चक्का वाहन थाना क्षेत्र में सक्रिय हैं। पर फोन करने पर सुदूर गांव की गलियों में जानें में समय लगता है परंतु इस नई बाइक आ जानें से समस्या का समाधान होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में यदि कोई पीड़ित फोन करता था तब पुलिस गश्ती वाहन से ससमय नहीं पहुंच पाती ऐसे में पीड़ित को तत्काल सहायता नहीं मिल पाती थी। पुलिस को कई बार आक्रोश का सामना करना पड़ता था। पुलिस अब नई बाइक में भी तेज रफ्तार की सुविधा प्रदान की गयी हैं। जो तेजी से घटना स्थल पर पहुंच पीड़ित को सहायता उपलब्ध कराएंगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



