सारण के लाल चंद्रप्रकाश शर्मा ने किया गांव का नाम रौशन, सेना में बना कैप्टन और डॉक्टर

छपरा। सारण के लाल कैप्टन डाक्टर चन्द्र प्रकाश शर्मा ने एक साथ दो दो पद हासिल कर जिले का नाम रौशन किया। सारण के धरती के लिए बहुत ही गौरव की बात है। सारण के लाल कैप्टन डाक्टर चन्द्र प्रकाश शर्मा को मेज़र जनरल अविनाश दास तथा ब्रिगेडियर शरद श्रीवास्तव ने 3 स्टार बैच लगाकर कैप्टन पद का पदभार दिया।
चन्द्र प्रकाश शर्मा ने 2018 में ए एफ एम सी में सफलता हासिल किया।चन्द्र प्रकाश शर्मा मूल रूप से बनियापुर पिठौरी गांव से है और इनकी प्रारम्भिक पढ़ाई छपरा में घोष कालोनी में स्थित मकान पर रहकर हुई। वर्ष 2016 में इन्होंने सीएचएस (बीएचयू) वाराणसी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 12वी की पढ़ाई पूरी की और वही से पहली ही प्रयास में नीट परीक्षा पास करके आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज,पुणे में दाखिला लिया।
चन्द्र प्रकाश शर्मा का कहना है कि इस सफलता में उनके शिक्षकगण, दादा जी स्वर्गीय आशेश्वर शर्मा (भूतपूर्व प्रधानाध्यापक), पिता ब्रज मोहन शर्मा (अधिवक्ता) तथा माता निर्मला शर्मा, बड़े भाई ई० मुरली मनोहर शर्मा, बड़ी बहन डा० प्रियदर्शिनी कुमारी एवं अन्य परिवार के सभी सदस्यों का योगदान रहा हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



