महाराजगंज की जनता से मिला रहा भरपूर स्नेह, जनता में बदलाव की है उम्मीद : आकाश कुमार सिंह

छपरा : इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार आकाश प्रसाद सिंह ने कहा कि महाराजगंज की जनता अब बदलाव को तैयार हैं. यहाँ के मौजूदा सांसद ने मोदी सरकार की तरह यहाँ की जनता के साथ धोखा किया. इस वजह से आज इस लोकसभा क्षेत्र में विकास का कोई काम नहीं हुआ. 80 % से अधिक सड़कें आज भी या तो बने नहीं, या जर्जर हालात में हैं. जब मैं गाँव गाँव में अपने जनसंपर्क के दौरान लोगों से मिलता हूँ, तब वे हमें बताते हैं कि यहाँ विकास के कोई काम नहीं हुए. मोदी सरकार के जुमलों से जनता परेशान हैं और अब वे इससे निजात पाना चाहते हैं.
इसलिए जहाँ भी जा रहा हूँ, इतने कम समय में भी लोग दिल खोलकर मुझे स्नेह और आशीर्वाद दे रहे हैं. आकाश प्रसाद सिंह गोरियाकोठी विधानसभा के अंतर्गत सिकटिया गांव एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं.
उन्होंने चीन के बहाने भाजपा के अंध राष्ट्रवाद पर जोरदार हमला बोला और कहा कि मोदी जी की सरकार ने देश की जनता को गुमराह कर जनता को लुंटने का काम किया है. उन्होंने कहा कि 56 इंच वाली यह सरकार बेहद डरपोक है, तभी चीन आज गलवान घाटी में हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा है और उनकी सरकार खामोश है.
चीन भले ही आज बड़ी अर्थ व्यवस्था हो, लेकिन हमारी जमीन पर कोई चढ़ेगा, तो हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे. हमने जबसे खादी पहना है, डरना छोड़ दिया है. हमारे पुरखे वीर थे और कांग्रेस ने कभी भी चीन के सामने घुटने नहीं टेके थे. लेकिन यह मोदी सरकार ने चीन के समय घुटना टेक कर देश को शर्मसार किया है.
उक्त अवसर पर अशोक सिंह हरिहरपुर पूर्व प्रखंड प्रमुख गोरियाकोठी, राजद नेता पप्पू मिश्रा, मो मोजाहिद, कोतुर्दिन मोसहरी पंच, नरेंद्र तिवारी, मो काशिम व अन्य लोग मौजूद रहे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







