
छपरा। सारण जिले में बढ़ते अपराधों के बीच एक बड़ी वारदात सामने आई है। पुलिस लाइन के समीप बेखौफ अपराधियों ने खुलेआम एक अधेड़ व्यक्ति का पीछा करते हुए उसके सिर में गोली मार दी। घटना इतनी अचानक और तेज थी कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।
गोली सिर में लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिनाख्त में जुटी पुलिस
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसके पॉकेट से एक मोबाइल फोन और एक रेलवे टिकट बरामद किया है। इसी के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।
घटनास्थल पर छानबीन जारी
नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। दिनदहाड़े पुलिस लाइन के नजदीक हुई इस हत्या ने आम लोगों में दहशत फैला दी है। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं और पुलिस पर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे हैं कि आखिर अपराधी इस तरह खुलेआम हत्या कर कैसे फरार हो गए।
पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



