कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने माँझी विधान सभा के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क

छपरा: बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज माँझी विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया . सबसे पहले अखिलेश प्रसाद सिंह ने नवादा पंचायत के अंतर्गत सर्वी सरेयाँ गांव में स्थित माँ काली के मंदिर में आयोजित श्री शतचण्डी महायज्ञ में सम्मिलित होकर माता का आशीर्वाद लिया.
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि माँझी विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर सहित दर्जनों गावों का मैंने भ्रमण किया हैं। यहाँ हर तरफ इंडिया गठबंधन की अभूतपूर्व लहर है। पिछले दस वर्षों से महाराजगंज की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। पर इस बार जनता अपने वोट की ताकत से इसका कड़ा जवाब देने जा रही है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और इसके साथ ही बिहार में सभी 40 सीट महागठबंधन जीत रही है तीसरे फेज के हुए चुनाव में मतदान की संख्या बढ़ने पे उन्होंने मतदाताओं का सराहना करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगो ने NDA सरकार को हटाने के लिए मतदान कर रहे है और इससे साफ है कि मोदी सरकार की बिदाई तय है इस बार।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



