यात्रियों के रेलवे ने दी सौगात: छपरा जंक्शन से होकर सरहिंद-सहरसा से अम्बाला कैंट के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04526/04525 सरहिन्द-सहरसा-अम्बाला कैंट साप्ताहिक अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन अम्बाला कैंट से 07, 14, 21, 28 अक्टूबर तथा 04, 11 एवं 18 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक सोमवार को तथा सहरसा से 08, 15, 22, 29 अक्टूबर तथा 05, 12 एवं 19 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक मंगलवार को 07 फेरों के लिये किया जायेगा ।
सहरसा से अम्बाला कैंट तक चलेगी ट्रेन :
04525 सरहिन्द-सहरसा साप्ताहिक अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 07, 14, 21, 28 अक्टूबर तथा 04, 11 एवं 18 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक सोमवार को सरहिन्द से 11.25 बजे प्रस्थान कर राजपुरा से 11.46 बजे, अम्बाला कैंट से 12.20 बजे, यमुनानगर जगाधारी से 13.07 बजे, सहारनपुर से 13.40 बजे, मुरादाबाद से 17.30 बजे, बरेली से 20.़12 बजे, सीतापुर से 23.55 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 02.45 बजे, गोरखपुर से 05.35 बजे, सीवान से 07.27 बजे, छपरा से 08.30 बजे, हाजीपुर से 09.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.40 बजे, समस्तीपुर से 11.45 बजे, बरौनी से 12.55 बजे, बेगूसराय 13.17 बजे, खगड़िया से 14.02 बजे, तथा सिमरी बख्तियारपुर से 15.30 बजे छूटकर सहरसा 17.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04526 सहरसा-अम्बाला कैंट साप्ताहिक अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 08, 15, 22, 29 अक्टूबर तथा 05, 12 एवं 19 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से 19.15 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर से 19.35 बजे, खगड़िया से 20.57 बजे, बेगूसराय से 21.27 बजे, बरौनी से 22.00 बजे, समस्तीपुर से 23.20 बजे, दूसरे दिन मुजफ्फरपुर से 00.25 बजे, हाजीपुर से 01.25 बजे, छपरा से 03.10 बजे, सीवान से 03.47 बजे, गोरखपुर से 06.00 बजे, गोण्डा से 08.15 बजे, सीतापुर से 11.00 बजे, बरेली से 15.22 बजे, मुरादाबाद से 17.20 बजे तथा सहारनपुर से 20.40 बजे तथा यमुनानगर जगाधरी से 21.22 बजे छूटकर अम्बाला कैंट 22.20 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 18 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







