सारण का सोनपुर बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, बेरोजगारी होगी दूर
छपरा। सारण जिले का सोनपुर अब औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। इसके लिए जिलाध्यक्ष प्रशासन के तरफ से पहल शुरू की गयी है। जिला में क्रियान्वित की जा रही एवं प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी अमन समीर ने बैठक किया। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगों के विकास हेतु जमीन की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण अवयव है। जिला में भविष्य में औद्योगिक विकास के उद्देश्य से सोनपुर में 250 एकड़ जमीन चिन्हित करने हेतु सीओ कार्रवाई करें।
निदेश दिया गया कि भारतमाला परियोजना, राम-जानकी पथ परियोजना के लिये भूर्जन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिये सभी संबंधित अंचलाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
जिला में चार बाईपास सड़कों – छपरा बाईपास,रिविलगंज बाईपास, अमनौर बाईपास एवं गड़खा बाईपास का निर्माण का क्रियान्वयन कराया जा रहा है।सभी संबंधित अंचलाधिकारी जिला भू-अर्जन कार्यालय के समन्वय से इन सभी परियोजनाओं के लिये भू अर्जन की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने में अपेक्षित एवं सक्रिय सहयोग देंगे।
पांच प्रखंडो में बनेगा नया प्रखंड भवन :
मकेर, नगरा, रिविलगंज, पानापुर एवं इसुआपुर में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण हेतु संबंधित अंचलाधिकारी प्राथमिकता से तीन-चार उपयुक्त स्थल चिन्हित करेंगे। जहाँ सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं होगी, वहाँ भू-अर्जन के माध्यम से जमीन ली जायेगी, इसके लिये अंचलाधिकारी उपयुक्त स्थल चिन्हित करें। अपर समाहर्त्ता की अध्यक्षता में एसडीओ एवं डीसीएलआर की एक समिति सभी चिन्हित स्थलों का भ्रमण कर उपयुक्त स्थल का प्रस्ताव देगी।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण :
प्रमंडलीय मुख्यालय में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाना है, इसके लिये भी कुछ स्थल चिन्हित किये गये हैं। भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता सदर सभी चिन्हित जमीन की तुलनात्मक विवरणी विभिन्न महत्वपूर्ण पैरामीटर के आधार पर तैयार करेंगे। इसके बाद जो जमीन सबसे उपयुक्त पाई जायेगी, उसे फाइनल किया जायेगा।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, राजस्व शाखा प्रभारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता एवं अंचलाधिकारी जुड़े थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर आठ साल की बच्ची की मौत
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई



