
छपरा। बिहार की छात्र राजनीति में सक्रिय और एआईएसएफ के राज्य नेता रहे राहुल कुमार यादव ने बुधवार को एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और चर्चित युवा नेता कन्हैया कुमार ने राहुल यादव व उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
राहुल कुमार यादव ने इससे पहले एआईएसएफ के राज्य पद सहित सीपीआई पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद छात्र नेता राहुल यादव ने कहा, “हमने यह निर्णय भारतीय संविधान की रक्षा, छात्रों, युवाओं, किसानों और मजदूरों के हक के लिए लगातार संघर्ष कर रहे राहुल गांधी जी के विचारों से प्रेरित होकर लिया है। हमारा संकल्प है कि सारण के छात्र और युवाओं को एकजुट कर कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में पूरे सारण जिला, बिहार और देशभर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष तेज किया जाएगा।
इस मौके पर मौजूद कई युवा नेताओं व समर्थकों ने भी कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी के प्रति निष्ठा और संघर्ष का संकल्प लिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







