Saran News: सारण में बिना FIR के युवक को गिरफ्तार करना पड़ा महंगा, SSP ने सब-इंस्पेक्टर को किया निलंबित
इसुआपुर थाने के एसआई को एसएसपी ने किया निलंबित

छपरा। सारण जिला पुलिस प्रशासन ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में कठोर रुख अपनाते हुए इसुआपुर थाना अंतर्गत डायल-112 में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) चंदन सिंह को निलंबित कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा यह कार्रवाई एक आम नागरिक की शिकायत के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।
बेवजह हिरासत में रखने का आरोप
मामले की शुरुआत तब हुई जब डटरा पुरसौली निवासी अरुण राय ने अपने भाई अशोक कुमार को बेवजह हिरासत में रखने की शिकायत वरीय पुलिस अधीक्षक से की। शिकायत में कहा गया कि अशोक कुमार को 19 जून को इसुआपुर थाना पर बिना किसी कारण बैठा लिया गया और छोड़ने की मांग के बावजूद नहीं छोड़ा गया।
जांच में पुष्टि के बाद कार्रवाई
इस शिकायत पर अंचल पुलिस निरीक्षक, मशरक अंचल द्वारा जांच कराई गई। जांच में यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित हुआ कि पु०अ०नि० चंदन सिंह द्वारा बिना किसी विधिक आधार के अशोक कुमार को थाना लाया गया और थाने की दैनिकी में कोई भी सनहा या विवरणी दर्ज नहीं की गई। यह कृत्य ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही और संदेहास्पद कार्यशैली का संकेत है।
तत्काल निलंबन और स्पष्टीकरण की मांग
जांच रिपोर्ट के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक सारण ने पु०अ०नि० चंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनसे पाँच दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही विभागीय कार्यवाही की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
Saran News: सारण SSP ने की मांझी और भेल्दी थाना में नये थानेदारों की पोस्टिंग |
दोषियों पर सख्ती, उत्कृष्ट को मिलेगा सम्मान
सारण एसएसपी कुमार आशीष ने स्पष्ट किया है कि जिले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे। साथ ही, बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
यह कार्रवाई यह संकेत देती है कि सारण पुलिस विभाग में जवाबदेही तय करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। निलंबन से यह संदेश भी गया है कि कोई भी पुलिसकर्मी अगर कानून से ऊपर समझेगा तो उस पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर
बिहारApril 11, 2026बिहार में बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूरी तरह बैन







