सोनपुर में कार्तिक पूर्णिमा मेला को लेकर छपरा से चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा: पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा 05267/05268 सोनपुर-छपरा-सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला विशेष गाड़ी का संचलन 15 नवम्बर, 2024 को एक फेरे के लिये किया जायेगा।
05267 सोनपुर-छपरा कार्तिक पूर्णिमा मेला विशेष गाड़ी 15 नवम्बर, 2024 को सोनपुर से 00.15 बजे प्रस्थान कर परमानन्दपुर से 00.27 बजे, नयागांव से 00.35 बजे, सीतलपुर से 00.44 बजे, दिघवारा से 01.10 बजे, अम्बिका भवानी हाल्ट से 01.16 बजे, अवतारनगर से 01.22 बजे, पंचपटिया देवरिया हाल्ट से 01.28 बजे, बड़ा गोपाल से 01.35 बजे, डुमरी जुआरा से 01.41 बजे, गोल्डेनगंज से 02.00 बजे तथा छपरा कचहरी से 02.22 बजे छूटकर छपरा 02.30 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 05268 छपरा-सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला विषेष गाड़ी 15 नवम्बर, 2024 को छपरा से 03.45 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 03.55 बजे, गोल्डेनगंज से 05.00 बजे, डुमरी जुआरा से 05.06 बजे, बड़ा गोपाल से 05.37 बजे, पंचपटिया देवरिया हाल्ट से 05.42 बजे, अवतारनगर से 05.47 बजे, अम्बिका भवानी हाल्ट से 05.52 बजे, दिघवारा से 06.00 बजे, सीतलपुर से 06.07 बजे, नयागांव से 06.19 बजे तथा परमानन्दपुर से 06.28 बजे छूटकर कर सोनपुर से 06.38 बजे पहुॅचेगी। यह गाड़ी मेमू रेक से चलायी जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन
- July 21, 2026क्राइमChhapra Court: दहेज के लिए बहू की हत्या, पति-देवर और सास 7 साल की सजा, 60-60 हजार रूपये जुर्माना



