सारण में किराना दुकानदार का शव बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका

छपरा। सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के श्रीपाल बसंत में दुकान में सो रहे शख्स की संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंम्प मचा हुआ है वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रकाश सिंह अपने घर के बगल में ही किराने की दुकान का संचालन करते थे और रात में उसी दुकान में सोते भी थे।
आज सुबह जब उनकी बहन ट्यूशन जाने के लिए निकली तो दुकान को बंद पाया आवाज़ देने पर कोई जवाब नही मिला तो उसने दुकान के अंदर झांक कर देखा जिसके बाद उसके होश फाख्ता हो गए क्योकि उसका भाई दुकान के अंदर रस्सी से जकड़ा हुआ मरा पड़ा था।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुँची गड़खा थाना की पुलिस मामले की जाँच में जुट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि 30 वर्षीय प्रकाश सिंह की हत्या की गई है और हत्यारो को शीघ्र पकड़ने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 5, 2026Saran Crime News: सारण में बेखौफ बदमाशों का तांडव, चोरी का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
छपराJune 4, 2026सारण में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती के खिलाफ FIR दर्ज, 5 घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने बचाई जान
छपराJune 4, 2026सारण में अंतरजिला पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी सलाखों के पीछे
बिहारJune 3, 2026अब 4 लाख सालाना आय वाले भी ले सकेंगे 5 लाख तक चिकित्सा सहायता







