ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले हो जाएं सावधान! छपरा जंक्शन पर 15 दिनों तक चलेगा विशेष टिकट जांच अभियान

छपरा। अब ट्रेनों मे बिना टिकट यात्रा करने वालों की खैर नहीं होगी। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे द्वारा विशेष अभियान चलाया जायेगा। भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ट्रेनों में महिला कोच,दिव्यांग कोच एवं आरक्षित श्रेणी के सभी कोचों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम के लिए 15 दिनों के लिए विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया जा रहा है ।
इस अभियान के लिए वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों यथा छपरा जं पर 02 टीम,मऊ जं पर 02,गोरखपुर पूर्व पर 02 एवं वाराणसी में 03 टीम गठित की गयी है । यह टीमें उक्त स्टेशनों से चलने वाली गाड़ियों के आरक्षित कोचों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर रही है,जिससे अधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो ।
इसके साथ ही यात्रियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के मण्डल कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में एक विशेष प्रकोष्ठ बनाया गया है तथा इस में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई जो 24×7 यात्रियों की समस्याओं की निगरानी एवं निस्तारण करा रहे हैं।
इसी क्रम में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुष्कर सिंह रावत के नेतृत्व में छपरा जं से गुजरने वाली अप/डाउन लिक्ष्वी एक्सप्रेस,अप/डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस,अप/डाउन बाघ एक्सप्रेस एवं वैशाली एक्सप्रेस गाड़ियों के स्लीपर एवं सभी श्रेणी के वातानुकूलित कोचों में अनाधिकृत यात्रियों की भीड़ को जनरल कोच में भेजा गया साथ ही अनाधिकृत यात्रियों को आरक्षित कोचों में प्रवेश करने से रोका गया ।
इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी से गुजरने वाली लिक्ष्वी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, डाउन पवन एक्सप्रेस, अप दादर एक्सप्रेस गाड़ियों के स्लीपर एवं सभी श्रेणी के वातानुकूलित कोचों में अनाधिकृत यात्रियों की भीड़ को जनरल कोच में भेजा गया साथ ही अनाधिकृत यात्रियों को आरक्षित कोचों में प्रवेश करने से रोका गया ।
इसी क्रम में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक डी के सिंह के नेतृत्व में मऊ जं से गुजरने वाली अप/डाउन लिक्ष्वी एक्सप्रेस,गोदान एक्सप्रेस,मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस,ताप्तिगंगा एक्सप्रेस एवं सरयूजमुना एक्सप्रेस गाड़ियों के स्लीपर एवं सभी श्रेणी के वातानुकूलित कोचों में अनाधिकृत यात्रियों की भीड़ को जनरल कोच में भेजा गया साथ ही अनाधिकृत यात्रियों को आरक्षित कोचों में प्रवेश करने से रोका गया ।
इसी क्रम में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (टिकट जाँच) मुख्यालय के नेतृत्व में गोरखपुर जं से गुजरने वाली काशी दादर एक्सप्रेस,गोदान एक्सप्रेस,डाउन कृषक एक्सप्रेस,डाउन मौर्या एक्सप्रेस,पूरबिया एक्सप्रेस,अप/डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस,लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस,हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस,पुर्वान्चल एक्सप्रेस,सप्तक्रान्ति एक्सप्रेस एवं बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस गाड़ियों के स्लीपर एवं सभी श्रेणी के वातानुकूलित कोचों में अनाधिकृत यात्रियों की भीड़ को जनरल कोच में भेजा गया साथ ही अनाधिकृत यात्रियों को आरक्षित कोचों में प्रवेश करने से रोका गया ।
Author Profile

Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना



