छपरा में केस मैनेज करने के लिए 30 हजार घुस लेने वाले दरोगा को SP ने किया निलंबित

छपरा। सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के द्वारा लगातार बेहतर पुलिसींग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है. अपराध पर अंकुश लगाने तथा थाने में आने वाले आगनतुको को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए दिशा निर्देश दिया है। इस कड़ी में भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी की जा रहीं है. एक बार फिर एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घुस लेने वाले एक दरोगा को निलंबित करके लाइन हाजिर कर दिया है।
सारण जिला में दोषी पाये जाने पर पुलिस पदाधिकारी पर समुचित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रसुलपुर थाना कांड संख्या-102/24 के आरोपी अमित कुमार सिंह को मदद करने हेतु रसूलपुर थाना के अनुसंधानकर्ता स0अ0नि0 शिवशकर शर्मा के विरूद्ध 30000 रूपये की रिश्वत की मांग का लगाये गये आरोप को प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होने के आलोक में स0अ0नि0 शिवशंकर रसूलपुर थाना को निलंबित करते हुए लाईन हाजिर किया गया है तथा विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की माँग की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 31, 2026क्राइमChhapra News: अवैध पशु तस्करी पर सारण पुलिस का शिकंजा, 20 मवेशी बरामद; चार गिरफ्तार
- August 31, 2026छपरामढ़ौरा की पहचान वापस दिलाने को उठी हुंकार, चीनी मिल के लिए तेज होगा जनआंदोलन
- August 31, 2026छपराChhapra News: अब पीपीपी मोड में चलेगा रिविलगंज विद्युत शवदाह गृह, डीएम ने दिया आदेश
- August 31, 2026छपरारामायण सर्किट से जुड़ेगा रिविलगंज का अहिल्या उद्धार स्थल! धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल



