India Vs Pakistan: पहलगाम हमले के बाद Bihar में हाई अलर्ट, सभी जिले के SP को मिला टास्क

पटना: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय, नियंत्रण कक्ष द्वारा एक गोपनीय पत्र जारी करते हुए राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं रेल पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा उपायों को कड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्र में कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर हमले से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे सामाजिक और साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। साथ ही, आतंकवादी संगठन इस मौके का फायदा उठाकर राज्य में हिंसक घटनाएं अंजाम दे सकते हैं। इस कारण, राज्य की आतंरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए कई अहम कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं।
मुख्य निर्देशों में शामिल हैं:
1. रेलवे स्टेशनों पर विशेष निगरानी:
सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों, पुलों और रेलवे लाइनों की सुरक्षा बढ़ाई जाए।
स्टेशनों पर प्रवेश करने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखी जाए और CCTV की मदद से लगातार जांच की जाए।
2. महत्वपूर्ण संस्थानों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा:
राज्य में मौजूद सभी महत्वपूर्ण सरकारी और निजी संस्थानों जैसे सचिवालय, हाईकोर्ट, महावीर मंदिर, हनुमान मंदिर, नारायण हवाई अड्डा, इत्यादि की सुरक्षा कड़ी की जाए।
धार्मिक आयोजनों व कार्यक्रमों के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
3. वीआईपी क्षेत्रों और होटलों पर विशेष ध्यान:
राजधानी पटना के महत्वपूर्ण होटलों और वीआईपी क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए जाएं।
विधान सभा, विधान परिषद, सचिवालय एवं न्यायालय परिसरों की सुरक्षा में कोई कमी न रहे।
4. भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष पुलिस तैनाती:
मॉल, बाजार, होटल, रेस्टोरेंट, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल आदि पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।
गश्त को Randomly Rotate करने का भी आदेश दिया गया है।
5. होटल, लॉज व धर्मशालाओं में ठहरने वालों की जांच:
सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके क्षेत्र के होटलों, लॉजों और धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जाए और सत्यापन किया जाए।
6. सीमावर्ती क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी:
नेपाल एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से आने-जाने वाले व्यक्तियों, वाहनों और सामान की जांच को बढ़ाया जाए।
संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर तलाशी ली जाए।
7. सोशल मीडिया की निगरानी और अफवाह पर कार्रवाई:
पुलिस सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर नजर रखेगी।किसी भी भ्रामक या उकसाने वाली पोस्ट पर कार्रवाई की जा सकती है और इंटरनेट सेवाओं को भी सीमित किया जा सकता है।
पुलिस को निर्देश:
सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट तत्काल मुख्यालय को दें।
स्थानीय प्रशासन को जनता के बीच सही जानकारी पहुंचाने के लिए जनसंपर्क के माध्यम से जागरूकता फैलाने का भी निर्देश दिया गया है।
यह कदम राज्य की आतंरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि को रोकने के लिए उठाए गए हैं। बिहार पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMarch 8, 2026सारण में नीलगाय और जंगली सूअरों को किया जायेगा आखेट
बिहारMarch 6, 2026UPSC Success Story: बिहार की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC में हासिल किया ऑल इंडिया 16वां रैंक, प्राइवेट कंपनी में करती थी नौकरी
छपराMarch 6, 2026UPSC Success Story: सारण के हर्षवर्धन ने रचा इतिहास, कभी मारुति में थे सहायक प्रबंधक, अब UPSC पास कर बने अफसर
छपराMarch 6, 2026UPSC Success Story: सारण के यशस्वी राजवर्धन ने UPSC में हासिल की 11वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान







